UP Weather Update: यूपी के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दिया ये नया अपडेट
UP Weather Update: IMD के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत लगभग 60 जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मॉनसून के एक्टिव होने की वजह से तापमान में गिरावट तो जरूर दर्ज हुई है, लेकिन लोगों को इस वक्त उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में सूबे के लोग फिर एक बार भारी बारिश की उम्मीद जता रहे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने मंगलवार और बुधवार को यूपी के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत लगभग 60 जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.