बांदा: दो दोस्तों ने SP-BJP की जीत पर लगाई ऑटो-बाइक की शर्त, हारने वाले ने दे दी अपनी गाड़ी
यूपी के बांदा में विधानसभा चुनाव में योगी (बीजेपी) और अखिलेश (एसपी) की सरकार बनाने को लेकर दो समर्थकों ने आपस मे अपने जीवन की…
ADVERTISEMENT

यूपी के बांदा में विधानसभा चुनाव में योगी (बीजेपी) और अखिलेश (एसपी) की सरकार बनाने को लेकर दो समर्थकों ने आपस मे अपने जीवन की गाढ़ी कमाई को शर्त में लगा दिया. बीजेपी समर्थक ने अपनी ऑटो तो दूसरी तरफ एसपी समर्थक ने अपनी बाइक को जीत-हार की शर्त में लगाया. दोनों आपस मे दोस्त और पड़ोसी भी हैं. दोनों अपनी गाड़ियों से व्यापार कर परिवार पालते हैं. यह मामला बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बसहरी गांव का है.