लेटेस्ट न्यूज़

UP Cold Wave Alert: नहीं मिलेगी ठंड से कोई राहत, मौसम विभाग के इस अपडेट ने सब कुछ साफ किया

UP Cold Wave Alert: मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार दिसंबर के महीने में जमकर ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट में खबर में आगे पढ़िए.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
google news

UP Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश के लोगों को इस बार की सर्दी के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि मौसम विभाग ने शीतलहर के दिनों की संख्या में प्रभावी वृद्धि का अनुमान जताया है. विभाग के विश्लेषण के अनुसार, दिसंबर से शुरू होकर फरवरी तक चलने वाली पूरी सर्दी के दौरान प्रदेश के बड़े हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.