कभी फेशियल हेयर को लेकर ट्रोल हुईं थीं UP बोर्ड टॉपर प्राची निगम, अब दंग कर देगा उनका ये मेकओवर
UP Board Topper Prachi Nigam : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वालीं प्राची निगम ने 10वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करते हुए एक मिसाल पेश की है.
ADVERTISEMENT

UP Board Topper Prachi Nigam
UP Board Topper Prachi Nigam : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वालीं प्राची निगम ने 10वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करते हुए एक मिसाल पेश की है. बता दें कि प्राची ने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उन्हें 600 में से 591 नंबर प्राप्त हुए हैं. प्राची सीतापुर के बाल विद्या मंदिर की छात्रा हैं. मालूम हो कि रिजल्ट आने के बाद प्राची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं. इसके बाद प्राची फेशियल हेयर को लेकर काफी ट्रोल भी हुईं. हालांकि इस ट्रोल का असर उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने दिया और सकारात्मक रूप से इसका सामना किया. वहीं अब प्राची का एक नया लुक सामने आया है.
