लेटेस्ट न्यूज़

आज मुख्तार को जान का खतरा पर एक समय जेल में रहता था ऐसा जलवा

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश में जब कभी भी बाहुबली नेताओं की सूची बनेगी तो वह माफिया मुख्तार अंसारी के नाम के बिना अधूरी ही…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश में जब कभी भी बाहुबली नेताओं की सूची बनेगी तो वह माफिया मुख्तार अंसारी के नाम के बिना अधूरी ही रहेगी. एक समय ऐसा था जब मुख्तार की पूर्वांचल में तूती बोलती थी. वह आसानी से कानून व्यवस्था को अपने इशारों पर नचाता था. मगर वो कहते हैं न ‘वक्त आदमी को अर्श से फर्श पर लाकर पटक देता है.’ आज ऐसा समय है कि मुख्तार जेल में बंद है और उसे लगातार अपने गुनाहों की सजा मिल रही है. आज मुख्तार को अपनी ही हत्या का डर सता रहा है. आलम यह है कि माफिया ने कोर्ट से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. आज जब मुख्तार की कहानी का जिक्र हो रहा है तो जानिए वो किस्से जब माफिया का पूर्वांचल में जलवा रहता था.