वक्फ बिल के समर्थन में नाचने लगे ये चाचा तो दूसरी तरफ लखनऊ में पुलिस अलर्ट पर, बंटे मुसलमान?
UP News: एक तरफ वक्फ बिल का विरोध हो रहा है तो कई मुस्लिम संगठन इस बिल का समर्थन भी कर रहे हैं. दूसरी तरफ लखनऊ में इस बिल को लेकर पुलिस अलर्ट पर है.
ADVERTISEMENT

वक्फ बिल के विरोध की आपने कई तस्वीरें देखी होंगी. मगर भोपाल से गजब तस्वीर सामने आई हैं. यहां बड़ी संख्या में मुसलमान सड़कों पर उतरे हैं. हाथों में गुलाब और शुक्रिया मोदी सरकार का बोर्ड लेकर भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, बुजुर्ग और जवान रोड पर आ गए हैं. इस दौरान एक बुजुर्ग मुस्लिम चाचा वक्फ बिल के समर्थन में ढोल नगाड़ों पर नाचने भी लगे. मुसलमानों ने जमकर आतिशबाजी भी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वक्फ बिल को लेकर आभार भी जताया. इस दौरान मुसलमानों ने कहा कि वक्फ की जमीन का सही इस्तेमाल होगा. इस जमीन पर अस्पताल बनेंगे, स्कूल बनेगा, जहां हमारे बच्चे पढ़ सकेंगे. तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षाबलों ने प्लैग मार्च भी किया है. यूपी में वक्फ बिल को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में पुलिस की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.