यूपी में 87 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब उच्च सदन कांग्रेस विहीन हो गया- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 100 दिन पूर हो गए. राज्य सरकार ने इसी साल 25 मार्च को शपथ…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 100 दिन पूर हो गए. राज्य सरकार ने इसी साल 25 मार्च को शपथ ली थी. सरकार के गठन के बाद सभी विभागों के लिए प्रथम 100 दिन, छह माह, एक वर्ष, दो वर्ष और पांच वर्ष के लिए कार्य योजना तय की गई थी. ऐसे में योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद के गठन के बाद 87 वर्ष के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब उत्तर प्रदेश विधान मंडल का उच्च सदन कांग्रेस विहीन भी हो गया है.
