लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान से भी गर्म रहे यूपी के ये दो शहर, जानिए कितना रहा तापमान, कब तक रहेगा लू का असर?

पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक ‘लू’ चलना जारी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक ‘लू’ चलना जारी रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को कहा कि देश में उत्तर प्रदेश के बांदा और फतेहगढ़ सबसे गर्म स्थान रहें, जहां अधिकतम तापमान क्रमश 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा अधिकतम 46.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बृहस्पतिवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान है.

मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के लिए ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान जताया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है.

UP: आसमान से बरस रही आग, गर्मी और उमस से 8 जून तक राहत नहीं, लू भी चलेगी