लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी के जिस शख्स के 130 अश्लील वीडियो वायरल हुए उसकी पत्नी ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी

Mainpuri News: मैनपुरी में भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता के बेटे के शुभम गुप्ता के तमाम अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में शख्स की पत्नी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Mainpuri Viral News
Mainpuri Viral News
social share
Google CTA

Mainpuri News: मध्य प्रदेश के मंदसौर के भाजपा नेता का हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो कांड अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी के मैनपुरी में भी भाजपा नेत्री के बेटे के तमाम अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. बता दें कि जिस शख्स के अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, उसकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की थी. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया था कि उसके ससुराल वालों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. वहीं, महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग की बात भी कही थी. अब महिला के पति के एक दूसरी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं.