लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट का दर्द मेरठ, अमरोहा और श्रावस्ती तक फैला... यूपी के इन 4 लोगों की अब तक हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए तेज धमाके में यूपी के कई लोगों की जान चली गई है. यूपी के जन लोगों की मौत हुई है उनकी जानकारी सामने आई है, जिसे आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.

ADVERTISEMENT

Delhi Lal Qila Blast
Delhi Lal Qila Blast
social share
Google CTA

Delhi Bomb Blast Death Toll Increase: देश की राजधानी दिल्ली में हुए तेज धमाके के जख्म उत्तर प्रदेश में भी गहरे होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है. सोमवार को लाल किले के पास हुए इस भीषण विस्फोट के बाद जब मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हुई तो इसमें यूपी के कई परिवारों के चिराग बुझने की पुष्टि हुई. मंगलवार सुबह से ही अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर का मंजर दिल दहला देने वाला है. यहां से अब गमगीन परिवारों का अपने प्रियजनों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. ​