नहीं रहे STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शामली में एक लाख के बदमाश को ढेर कर अस्पताल में हारे जिंदगी की जंग
शामली में बदमाशों के साथ हुई STF की मुठभेड़ मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में घायल हुए STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

STF Inspector Sunil Kumar
STF Inspector Sunil Kumar News: शामली में बदमाशों के साथ हुई STF की मुठभेड़ मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में घायल हुए STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में 3 गोलियां लगी थीं. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इंस्पेक्टर सुनील का इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. मालूम हो कि इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी और उसके तीन साथी मारे गए थे.