लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में SIR बीजेपी के लिए बन गया सिरदर्द... इस एक बात ने उड़ा दिए होश और बढ़ गया चैलेंज!

उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) कार्यक्रम ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. डुप्लीकेट वोटरों पर सख्ती के कारण बड़ी संख्या में शहरी मतदाताओं ने शहर के बजाय पुश्तैनी गांव की वोटर लिस्ट में नाम रखने को प्राथमिकता दी है. ऐसे में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अब शहरी वोटरों को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

ADVERTISEMENT

SIR date may extend
SIR date may extend
social share
google news

उत्तर प्रदेश समेत देशभर के 12 राज्यों में मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्यक्रम यानी SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) चल रहा है. इस बीच यूपी का SIR बीजेपी के लिए सिरदर्द बनता नजर आ रहा है. शहरी पार्टी के तौर पर पहचान रखने वाली बीजेपी के लिए SIR में शहरी मतदाताओं को रोकना कठिन चुनौती बन गया है. ऐसा देखने को मिला है कि शहर के मतदाता वोटर लिस्ट के लिए गांव को प्राथमिकता दे रहे हैं.