कानपुर मेडिकल कॉलेज की नौकरी मिली तो हुई थी गायब, आतंकी बताई जा रही लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन की कहानी जानिए
UP News: डॉक्टर शाहीन शाहिदा को फरीदाबाद से कश्मीर पुलिस ने उठाया था. ये लखनऊ की रहने वाली है. अब सामने आया है कि ये देश में आतंक का बड़ा चेहरा बन रही थी. जानिए इसकी सनसनीखेज कहानी.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस ने लखनऊ में जिस डॉक्टर परवेज के घर रेड मारी है, उसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल डॉक्टर परवेज, आतंकी मेड्यूल में गिरफ्त लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिदा का भाई है. आपको बता दें कि डॉक्टर शाहीन शाहिदा को कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था और वह उसे श्रीनगर लेकर गई है. डॉक्टर शाहीन शाहिदा अब डॉक्टर शाहीन शाहिदा को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इसी के साथ लखनऊ की इस महिला डॉक्टर की सारी कहानी सामने आ गई है.