लेटेस्ट न्यूज़

बस हमारी एक मांग है...औरैया में पति दिलीप के हत्या करवाने वाली प्रगति को लेकर मृतक के भाई संदीप ने की ये डिमांड

Auraiya Crime News: मेरठ के बाद अब औरैया में दिल दहला देने वाला मर्डर! पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग संग मिलकर पति दिलीप की कर दी हत्या. अब मृतक के भाई संदीप ने सभी आरोपियों के लिए की यी मांग. पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

In Picture Sandeep Brother of Dileep
In Picture Sandeep Brother of Dileep
social share
Google CTA

Auraiya Crime News: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की दिल दहला देने वाली कहानी के बाद अब यूपी के औरैया में प्रगति यादव, दिलीप यादव और अनुराग यादव के नाम सुर्खियों में हैं. हाल ही में औरैया में हुए इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. शादी के महज 14 दिन बाद ही पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति दिलीप की हत्या कर दी. इस घटना के बाद दिलीप के परिवार में मातम पसरा है, वहीं मृतक के बड़े भाई संदीप ने कड़ी सजा की मांग की है.