लेटेस्ट न्यूज़

मुश्किल में बर्क! संभल में दिन निकलते ही भारी पुलिसबल के साथ बिजली विभाग की टीम पहुंची सपा MP के घर

: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं. आज दिन निकलते ही भारी पुलिसबल के साथ बिजली विभाग की टीम सपा सांसद के घर पहुंची है.

ADVERTISEMENT

संभल सपा सांसद के घर पुलिसबल के साथ पहुंची बिजली विभाग की टीम.
Sambhal, Sambhal News, SP MP Ziaur Rahman Burke residence, Ziaur Rahman Burke, electricity department team. संभल न्यूज, संभल की खबरें, एसपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बिजली विभाग की टीम, सपा सांसद, बिजली चेकिंग
social share
Google CTA

MP Zia ur Rehman Barq: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क(Zia ur Rehman Barq) की मुश्किल बढ़ती जा रही है. सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आज दिन निकलते ही भारी पुलिसबल के साथ बिजली विभाग की टीम सपा सांसद के घर पहुंची है. बिजली विभाग की टीम ने सपा सांसद के घर जाकर बिजली चेकिंग की है. बीते मंगलवार को ही बिजली विभाग की टीम ने सपा सांसद के घर जाकर बिजली के 2 स्मार्ट मीटर लगाए थे और पुराने मीटरों को हटा दिया था.