'हमारे सामने मर गए...' प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की एक अलग कहानी बताने लगे संत त्रिलोचन दास
UP News: महाकुंभ में दास संप्रदाय का भी शिविर लगा हुआ है. दास संप्रदाय का कहना है कि उस दिन उनके शिविर के पास भी बड़ी भगदड़ मची थी और कई लोगों की जान चली गई थी.
ADVERTISEMENT

maha kumbh stampede
UP News: बीते बुधवार के दिन प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की कितनी घटनाएं हुई? योगी आदित्यनाथ सरकार से अगर आप ये जवाब मांगे तो सरकार सिर्फ 1 भगदड़ की घटना ही बताएगी. मगर चश्मदीदों और पीड़ितों का दर्द सुनेंगे तो पता चलेगा कि उस रात प्रयागराज महाकुंभ में ऐसा बहुत कुछ हुआ, जो सामने ही नहीं आया. महाकुंभ में संगम नोज पर मची भगदड़ अकेली भगदड़ की घटना नहीं थी. दावा है कि यहां उस रात और सुबह भगदड़ की कई घटनाएं हुई थीं. जिन लोगों ने उस दौरान लोगों की मदद की और उस भयानक-दर्दनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा, उनका दावा है कि इन घटनाओं में 1 या 2 नहीं बल्कि कई लोगों की मौत हुई थी.