दामाद राहुल को लेकर भागने वाली सास अनीता देवी ने उसे बांधे थे दो ताबीज! एक कंधे पर और एक...
UP News: अलीगढ़ से फरार हुए प्रेमी सास-दामाद अनीता देवी और राहुल अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं. दोनों को पुलिस अभी तक ट्रैस नहीं कर पाई है. इसी बीच अब राहुल के पिता ने बेटे की प्रेमी सास पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: अलीगढ़ में अपने दामाद राहुल के साथ फरार हुई सास अनीता देवी कहां हैं? इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस प्रेमी सास-दामाद की जोड़ी को लगातार खोजने की कोशिश कर रही है. दोनों पुलिस को लगातार चमका देने में कामयाब हो रहे हैं. पति और बेटी ने मां से रिश्ता तोड़ लिया है. तो अब अपनी सास के साथ भागे राहुल के पिता ने भी बेटे को घर और संपत्ति से निकालने की बात कही है. इसी बीत राहुल के पिता ने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बेटे राहुल की सास अनीता देवी पर ही सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं. अब इस केस में टोना-टोकरा और वशीकरण का एंगल भी सामने आ गया है.