लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर : एक ही बाइक पर सवार थे 6 लोग, हो गया दर्दनाक हादसा, 5 की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur News) में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, यहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 5 लोगों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur News) में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, यहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक ही बाइक पर सवार 5 लोग में पति, पत्नी, साली और दो बच्चें शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

एक ही बाइक पर सवार थे 6 लोग

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर रघुवीर, उनकी पत्नी ज्योति, साली जूली, जूली का एक साल का बच्चा और रघुवीर के दो बच्चों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे. इस दौरान दिलावरपुर गांव के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.  वहीं, इस हादसे में जुली की एक साल की बच्ची उसके हाथों से छूटकर सड़क पर गिर गई थी. हालांकि उसकी जान बच गई.

दो बच्चों समेत पांच की मौत

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाइक पर दो लोगों से ज्यादा लोग न बैठे और गाड़ी पर हेलमेट लगाकर चलें. इस घटना पर मृतक के परिजन राजवीर ने बताया कि, शुक्रवार सुबह यह लोग शाहाबाद से शादी समारोह से वापस जा रहे थे. अज्ञात वाहन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई.’

पुलिस ने कही ये बात

वहीं इस मामले में एसपी एस आनंद ने बताया कि, ‘आज सुबह दिलावरपुर गांव थाना सेरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर एक ही बाइक पर सवार 6 लोग जा रहे थे, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाइक पर दो लोगों से ज्यादा लोग न बैठे और गाड़ी पर हेलमेट लगाकर चलें.’