लेटेस्ट न्यूज़

संभल में जिस सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले को पुलिस ने रोका उसकी असली कहानी तो इतिहास की इस किताब में मिली

Sambhal News: संभल में कई साल से आयोजित होने वाले नेजा मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. संभल प्रशासन का कहना है कि जिस सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला लगता है, वह आक्रांता था. ऐसे में उसकी याद में मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा. खबर में आप तफ्सील से नेजा मेले की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: बहराइच स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह
तस्वीर: बहराइच स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह
social share
Google CTA

Sambhal Neza Mela News: संभल में हर साल होली के दूसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले नेजा मेले को लेकर इस बार बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. प्रशासन ने इसे 'देशद्रोह' करार देते हुए रोक लगा दी, जिसके बाद मेले की आयोजन समिति और प्रशासन आमने-सामने हैं. यह मेला सैयद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजित किया जाता है, जिनका नाम भारतीय इतिहास में विवादित व्यक्तित्वों में शुमार है. प्रशासन का तर्क है कि सालार मसूद गाजी एक विदेशी आक्रमणकारी थे, जिन्होंने भारत में लूटपाट की थी, जबकि आयोजकों का कहना है कि यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए.