रामरतन गुप्ता और उनकी पत्नी रामदेवी की मौत 12 घंटे के अंदर ही हो गई, हुआ क्या? झांसी में साथ हुआ अंतिम संस्कार
UP News: पत्नी की मौत के 12 घंटे के अंदर पति की भी मौत हो गई. झांसी से आया ये मामला हर किसी को चौंका रहा है.
ADVERTISEMENT

Jhansi news
UP News: झांसी के 76 वर्षीय रामरतन गुप्ता अपनी 70 वर्षीय पत्नी रामदेवी गुप्ता के साथ रहते थे. रामरतन बड़े कारोबारी थे. झांसी में उनका भरा-पूरा परिवार है. अब ये दोनों बुजुर्ग दंपति चर्चाओं में हैं. दरअसल रामरतन गुप्ता और उनकी पत्नी रामदेवी ने जिंदगी का हर सफर साथ में तय किया. जिंदगी का हर उतार-चढ़ाव साथ में पार किया. यहां तक की अब दोनों ने मौत में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. पहले रामदेवी गुप्ता की मौत हुई और उनकी मौत के 12 घंटे बाद उनके पति रामरतन गुप्ता ने भी दुनिया छोड़ दी.