लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर भदोही पुलिस का एक्शन, गैंग के सदस्य सतीश मिश्रा की संपत्ति कुर्क

आगरा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के गैंग के खिलाफ भदोही पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. भदोही पुलिस ने मंगलवार को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

आगरा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के गैंग के खिलाफ भदोही पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. भदोही पुलिस ने मंगलवार को विजय मिश्रा गैंग के सक्रिय सदस्य सतीश मिश्रा की प्रयागराज के अल्लापुर के बाघम्बरी आवास योजना में स्थित 168 वर्ग मीटर भूमि पर बने दो मंजिला आलीशान मकान को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने की कार्रवाई की है. सतीश मिश्रा के खिलाफ भदोही की गोपीगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है. कुर्क की गई प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है.