लेटेस्ट न्यूज़

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने कराया सामूहिक मुंडन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चार गुना फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. आंदोलन कर रहे आधा दर्जन छात्रों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चार गुना फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है.

आंदोलन कर रहे आधा दर्जन छात्रों ने शुक्रवार को सामूहिक तौर पर मुंडन कराकर अनूठे अंदाज में अपना विरोध जताया है.

हालांकि पिछले कई दिनों से मचे हंगामे के बीच शुक्रवार का आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चला.

छात्रों के आमरण अनशन का आज 18वां दिन है.

आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिए जाने तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा.

छात्रों का एक गुट शनिवार को तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित करने का दावा कर रहा है.

वहीं आमरण अनशन कर रहे छात्र शनिवार देर शाम कुलपति कार्यालय पर मोबाइल की रोशनी में फीस वृद्धि के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

पढ़ें ऐसी खबरें