लेटेस्ट न्यूज़

296KM लंबे चार लेन वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का PM मोदी 16 जुलाई को करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी जालौन जिले के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी जालौन जिले के ओराई तहसील के कैथेरी गांव में सुबह पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे.

पीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार, 296 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करीब 14,850 करोड़ रुपये की लागत आई है. एक्सप्रेस-वे का काम 28 महीनों में पूरा हुआ.

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 7 जिलों से होकर गुजरता है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा. इस क्षेत्र में काफी औद्योगिक विकास होगा और इससे स्थानीय युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे.”

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था.

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को चौड़ा करके छह लेन का भी बनाया जा सकता है. चित्रकूट के भरतकूप से इटावा के कुदरैल तक यह एक्सप्रेस-वे है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिला है.

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 7 जिलों से होकर गुजरता है- चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा. इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) ने किया है. इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) ने किया है.

ये भी पढ़ें-

उद्घाटन से पहले सामने आईं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की खूबसूरत तस्वीरें, यहां खुद देखिए