अब पूरे UP में कांवड़ रूट की दुकान पर लगेंगी नेम प्लेट! हलाल प्रोडक्ट बेचते पकड़े गए तो ये होगा
UP Kanwar Yatra Latest News: मुजफ्फरनगर से कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों पर मालिक और संचालक के नाम लिखने की जो शुरुआत हुई, अब वह पूरे प्रदेश में लागू होगी.
ADVERTISEMENT

UP kanwar yatra news
UP Kanwar Yatra Latest News: मुजफ्फरनगर से कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों पर मालिक और संचालक के नाम लिखने की जो शुरुआत हुई, अब वह पूरे प्रदेश में लागू होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यालय के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान के मालिक और उसके संचालक का नाम लिखने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही हलाल प्रोडक्ट्स बेचने वालों पर भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.