लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ, अयोध्या समेत इन 4 शहरों में बसेंगी नई टाउनशिप, जानें पहली किस्त में किस शहर को मिलेगी कितनी रकम?

UP News: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला. लखनऊ, अयोध्या समेत UP के 4 शहरों में बसेंगी नई टाउनशिप. जानें 'मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना' के तहत क्या लक्ष्य रखा गया है.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहरों की तस्वीर बदलने वाली है. यूपी की योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ सहित अयोध्या, रामपुर और बागपत में नई टाउनशिप बसाने के एक बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार ने 1832.51 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. 'मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना' के तहत शहरी आबादी को सुनियोजित विकास और बेहतर आवासीय सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया है.