लेटेस्ट न्यूज़

दामाद को लेकर भागने वाली सास अनीता देवी आखिरकार उसे लेकर लौट आई और सीधे पहुंची थाने! फिर मचा हड़कंप

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद राहुल शादी से पहले अपनी सास अनिता देवी के साथ फरार हो गया था. अब दोनों अचानक दादों थाने पहुंचे, पुलिस ने किया गिरफ्तार. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

दामाद राहुल और सास अपना देवी
दामाद राहुल और सास सपना देवी
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शादी से पहले सास को लेकर फरार हुए दामाद मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आ गए हैं. आपको बता दें कि काफी समय से फरार चल रहे दामाद राहुल और सास अनिता देवी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि आज यानीं 16 अप्रैल को दोनों अचानक अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. दरअसल, इसी थाना इलाके में होने राहुल का घर है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों को मडराक थाने लाया जाएगा, जहां पर अनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी हुई है. इसके बाद बयान कराने के लिए कोर्ट का रुख किया जाएगा.