यूपी में आज रात दस्तक दे देगा मॉनसून, जानें किन-किन इलाकों में होगी पहली बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में हो हल्की-फुल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया है. यूपी में लोगों को कुछ हद तक गर्मी से छुटकारा मिला है. वहीं, अच्छी खबर यह है कि यूपी के लोगों का मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. यूपी में मॉनसून 25 जून की रात में दस्तक दे सकता है. जानिए किन-किन इलाकों में आज हो सकती है मॉनसून की पहली बारिश?
ADVERTISEMENT

मौसम समाचार (सांकेतिक तस्वीर)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में हो हल्की-फुल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया है. यूपी में लोगों को कुछ हद तक गर्मी से छुटकारा मिला है. वहीं, अच्छी खबर यह है कि यूपी के लोगों का मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से यूपी में हो रही बारिश को प्री-मॉनसून के तौर पर देखा जा रहा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर यूपी वालों को राहत भरी खबर दे दी है. IMD ने अनुमान लगाते हुए बताया कि यूपी में मॉनसून 25 जून की रात में दस्तक दे सकता है. खबर में आगे जानिए किन-किन इलाकों में आज हो सकती है मॉनसून की पहली बारिश?