UPTak Baithak Logo

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र: 10:30 बजे होगा सीएम योगी का संबोधन, सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने कही ये बात

UP News: यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया.

ADVERTISEMENT

yogi adityanath, CM yogi adityanath, CM Yogi, up vidhan sabha, up news, up news, up politics, योगी आदित्यनाथ, यूपी विधानसभा सत्र, यूुपी न्यूज
UP News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज सोमवार 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए जिससे लोकतंत्र में आम जनता का विश्वास और बढ़े.