Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर-19 में लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, अभी तक क्या पता चला?
Prayagraj Mahakumbh Fire News: प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि महाकुंभ में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण है कि कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh Fire Updates: प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि महाकुंभ में भीषण आग लगी. मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग इतनी भीषण थी कि कई टेंट जलकर खाक हो गए. दमकल की गाड़ियां फौरन मौके पर पहंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर आई और युद्धस्तर पर आग बुझाने की कोशिश की गई. राहत की बात ये है कि आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग किन कारणों से लगी है, ये वजह साफ नहीं हो पाई है. आग की वजह से धुएं का गुबार उठ गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में ये आग लगी थी. अभी तक कई टेंट इस आग में जलकर खाक हो चुके है. बताया ये भी जा रहा है कि खाना बनाते समय यहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसके बाद ये भीषण आग लगी. दमकल कर्मचारियों ने ये पूरा इलाका खाली करा लिया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र में लगी आग का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है. सीएम योगी ने घायलों के फौरन इलाज के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि आग में 200 से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए हैं.
मौके पर बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं. फिलहाल आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है. जानकारी सामने आई है कि अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर का कैंप भी इस आग की चपेट में आ गया है. फिलहाल प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
अखिलेश यादव का भी आया रिएक्शन
महाकुंभ में लगी आग को लेकर सपा चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी ट्वीट सामने आया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा, महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मेला क्षेत्र में मौजूद हैं.
