नोएडा में महर्षि योगी आश्रम बना 'कंक्रीट का जंगल', किसकी शह पर यहां हो रहा अवैध निर्माण और जमीन बेचने का खेल?
Noida News: नोएडा के महर्षि योगी आश्रम की जमीन पर अवैध निर्माण और बिक्री का खुलासा. अथॉरिटी और डीएम की चुप्पी पर सवाल, NGT की कार्रवाई भी नाकाफी. सैकड़ों करोड़ की 'आस्था की जमीन' कैसे बन रही 'कंक्रीट का जंगल'?
ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News: नोएडा में कभी अध्यात्म और सेवा का प्रतीक रहा महर्षि योगी आश्रम, आज अवैध निर्माण के चपेट में आ गया है. जहां कभी यज्ञशालाएं थीं, वहां अब बिना किसी परमिशन के दीवारें खड़ी हो रही हैं. आरोप है कि बिना रजिस्ट्री और बिना परमिशन के धार्मिक जमीन बेचने का धंधा खुलेआम चल रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसे बेच कौन रहा है, किसके नाम जमीन ट्रांसफर हो रही है? तो आपको बता दें कि इसका कोई जवाब न गौतमबुद्ध नगर डीएम के पास है और न ही नोएडा प्राधिकरण के पास. आसपास की सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.