लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में जाति देखकर एनकाउंटर? विपक्ष के आरोप के बीच 6 साल में मारे गए आरोपियों की लिस्ट देखिए

UP News: मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सपा ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार में एसटीएफ जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है. इसको लेकर यूपी में भारी हंगामा मचा हुआ है. ऐसे में हम आपके लिए साल 2017 से लेकर 2024 तक किस जाति के कितने अपराधी एनकाउंटर्स में मारे गए हैं, उसकी पूरी लिस्ट लेकर आए हैं.

ADVERTISEMENT

encounter in up
encounter in up
social share
google news

‘लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी.’ समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर ये ट्वीट 5 सितंबर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर किया. अपने इस ट्वीट में सपा मुखिया उस एनकाउंटर को लेकर सवाल उठा रहे थे, जिसमें यूपी एसटीएफ ने मंगेश यादव का मार गिराया था. अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने ‘जात देखकर जान ली गई’ लिखा और इसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला खड़ा किया.