लखीमपुर खीरी: बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लॉकअप से फरार हुआ युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट
लखीमपुर खीरी जिले में न्यायालय परिसर में बने लॉकअप से दीवार कूद कर फरार हुए आरोपी को खीरी पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

लखीमपुर खीरी जिले में दो दिनों पहले न्यायालय परिसर में बने लॉकअप से दीवार कूद कर फरार हुए आरोपी युवक को खीरी पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि करण नाम का आरोपी जो गोला थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी के मामले में जिला जेल में बंद था और वह पिछले दो दिनों पहले पेशी पर न्यायालय लाया गया था, जहां उसे लॉकअप में रखा गया था. तभी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आरोपी करण लॉकअप की दीवार कूद कर फरार हो गया था. जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं.