लेटेस्ट न्यूज़

झांसी अग्निकांड मामला: एक और नवजात की नहीं बच सकी जान, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 11

झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने के दौरान बचाये गये बच्‍चों में एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जिससे मृत नवजातों की संख्‍या बढ़कर 11 हो गई.

ADVERTISEMENT

ये तस्वीर झांसी के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की है, जिसमें झुलसकर बच्चों की मौत हो गई.
ये तस्वीर झांसी के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की है, जिसमें झुलसकर बच्चों की मौत हो गई.
social share
Google CTA

Jhansi Agnikand Hadsa: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने के दौरान बचाये गये बच्‍चों में एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जिससे मृत नवजातों की संख्‍या बढ़कर 11 हो गई. शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी. झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया था कि हादसे में बचाये गये 38 नवजात बच्चों का उपचार किया जा रहा है. हालांकि, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्‍चे की मौत जलने की वजह से नहीं हुई है.