लखनऊ से लेह लद्दाख 7 दिन की ट्रिप के लिए IRCTC लाया जबर्दस्त प्लान, जानें कितना आएगा खर्च और कैसे होगी बुकिंग
अगर आप लेह लद्दाख की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर प्लान लेकर आया है. 6 रात और सात दिनों का यह टूर पैकेज 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस टूर के दौरान पर्यटकों को लेह और लद्दाख की हसीन वादियों का भ्रमण कराया जाएगा
ADVERTISEMENT

अगर आप लेह लद्दाख की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर प्लान लेकर आया है. 6 रात और सात दिनों का यह टूर पैकेज 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस टूर के दौरान पर्यटकों को लेह और लद्दाख की हसीन वादियों का भ्रमण कराया जाएगा. दरअसल आईआरसीटीसी यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से टूर पैकेज संचालित करता रहता है. वहीं दूसरी तरफ देश विदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज भी लांच करता रहता है. इसी बीच आईआरसीटीसी ने लखनऊ से लेह लद्दाख की हसीन वादियों के लिए यह टूर पैकेज शुरु शुरु करने जा रहा है जो 6 रात और 7 दिनों का है. इस दौरान पर्यटकों को लेह,शाम घाटी, नुब्रा घाटी, तुरतुक और पैंगोंग झील का भ्रमण कराया जाएगा.यह पैकेज 6 सितंबर से 12 सितंबर तक चलाया जा रहा है.