78000 रुपये की सब्सिडी के साथ यूपी में सोलर पैनल लगाना हुआ और भी आसान! बस करना होगा ये काम
Solar panel installation subsidies: उत्तर प्रदेश में सोलर पैनल पर सब्सिडी कैसे पाएं? जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाने का तरीका. पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाली सब्सिडी की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Solar panel installation subsidies
Solar panel installation subsidies: भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों ही रिन्यूअबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दी जा रही है. अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करना चाहते हैं, तो यह सही समय है. आइए जानते हैं कि यूपी में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी कैसे प्राप्त की जा सकती है.