लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में एक महीने में 5 लोगों को बाघ ने मौत के घाट उतारा, गन्ने के खेत में मुकेश का हुआ था ये हाल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों का बढ़ता आतंक! पिछले 25 दिनों में 5 लोगों को बनाया निवाला, जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल. वन विभाग और ग्रामीणों के बीच संघर्ष की नई गाथा.

ADVERTISEMENT

Pilibhit Tiger Attack
Pilibhit Tiger Attack
social share
google news

Pilibhit Tiger Attack: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 25 दिनों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की अलग-अलग रेंजों में 5 लोग बाघों के हमले का शिकार हो चुके हैं. हालिया घटनाक्रम में पीलीभीत के मेवातपुर गांव में 35 वर्षीय मुकेश नामक शख्स को एक बाघिन ने तब अपना निवाला बना लिया जब वह सुबह चार बजे अपने गन्ने के खेत में पानी लगाने गया था. उसके हाथों में टॉर्च और फावड़ा होने के बावजूद, बाघिन उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गई और अपना शिकार बना लिया. आज भी जंगल से सटे उस खेत में इंसान और बाघ के इस संघर्ष की निशानी मौजूद है.