लेटेस्ट न्यूज़

कृष्णा देवी का मर्डर कर रातभर शव के साथ…गाजियाबाद के इमरान ने लिव इन में रहने वाली प्रेमिका के साथ ये क्या किया?

UP Crime News: गाजियाबाद में 40 साल की महिला कृष्णा देवी का शव मिला था. अब पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार किया है. इमरान मृतका का आशिक निकला है. इस केस में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Crime News, UP Crime, Ghaziabad, Ghaziabad News, Ghaziabad Crime News, Ghaziabad Police, UP Police, यूपी क्राइम, गाजियाबाद, गाजियाबाद न्यूज, यूपी न्यूज, गाजियाबाद वायरल न्यूज
UP News
social share
google news

UP Crime News: गाजियाबाद में 40 साल की कृष्णा देवी को किसने मारा? पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने कृष्णा देवी के हत्या के आरोप में इमरान उर्फ सोनू (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. बता दें कि ये पूरा मामला गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका स्थित इलायचीपुर क्षेत्र से सामने आया था. यहां एक मकान में कृष्णा देवी का शव पड़ा मिला था. अब इस मामले में आरोपी इमरान को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.