धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो घर से न निकलें...CO अनुज चौधरी के इस बयान पर सामने आया गजब रिएक्शन, कही गई ये बात
देवबंद के उलेमा कारी इशहाक गोरा ने संभल के CO अनुज चौधरी के 'जुमे की नमाज वाले' बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है.
ADVERTISEMENT

CO Anuj Chaudhary
देवबंद के उलेमा कारी इशहाक गोरा ने संभल के CO अनुज चौधरी के 'जुमे की नमाज वाले' बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी की अपनी एक गरिमा होती है और वर्दीधारी अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह सभी नागरिकों को समान रूप से सुरक्षा का एहसास कराए. बकौल उलेमा, अनुज चौधरी का बयान पक्षपातपूर्ण और सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला प्रतीत होता है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है.
