लेटेस्ट न्यूज़

मरे चूहों को जिंदा कर दूंगा...मुरादाबाद के IPS रोहन झा को लेकर अजीबो गरीब दावा आया सामने

मुरादाबाद में आईपीएस अधिकारी की अजीब हरकतों से मचा हड़कंप, खुद को बताया 'भगवान कल्कि'. पुलिस महकमे में हलचल, अधिकारी छुट्टी पर भेजे गए.

ADVERTISEMENT

IPS Rohan Jha
IPS Rohan Jha
social share
google news

Moradabad ASP Rohan Jha News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक आईपीएस अधिकारी की अजीबो-गरीब हरकतों ने पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एएसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी रोहन झा ने खुद को 'भगवान कल्कि' का अवतार बताया और कई चौंकाने वाली हरकतें भी की हैं.