लेटेस्ट न्यूज़

मुझे वीड ऑफर की गई थी...बंधक और मारपीट के दावे के बाद IIT बाबा ने लगाया विस्फोटक आरोप

नोएडा में न्यूज चैनल के डिबेट शो के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

ADVERTISEMENT

IIT Baba
'IIT Baba' Abhey Singh
social share
google news

UP News: नोएडा में एक न्यूज चैनल के एक डिबेट शो के दौरान हुए हंगामे को लेकर IIT बाबा उर्फ अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद पर हुए हमले और चैनल पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं, उन्होंने अपना खुद का एक वीडियो जारी कर चैनल पर विस्फोटक आरोप लगाया है. आईआईटी बाबा ने दावा किया है कि शो शुरू होने से पहले उन्हें वीड ऑफर की गई थी. आईआईटी बाबा के अनुसार, उन्हें वीड इसलिए ऑफर की गई थी क्योंकि ताकि इस बात को सबैत किया जा सके कि वो नशे में सब बात कहते हैं.