लेटेस्ट न्यूज़

मैं गारंटी देता हूं मेरी बात मान ली तो UPSC में सलेक्शन हो जाएगा...IPS नवनीत सिकेरा ने बताए गजब के टिप्स

यूपी Tak के साथ खास बातचीत में सिकेरा ने उन टिप्स के बारे में बताया, जिन्हें फॉलो कर अभ्यर्थी UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं. 

ADVERTISEMENT

Navneet Sikera
Navneet Sikera
social share
Google CTA

Navneet Sikera News: उत्तर प्रदेश काडर के चर्चित IPS नवनीत सिकेरा ने अपने कड़े परिश्रम और निडर व्यक्तित्व से अपराधियों के दिलों में खौफ पैदा किया है. सूबे के ग्रामीण इलाके से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. अपने करियर के दौरान नवनीत सिकेरा ने तकनीकी और रणनीतिक तरीकों का इस्तेमाल कर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में कई बड़े ऑपरेशन सफलता के साथ अंजाम दिए गए. साथ ही, वह एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जाने जाते हैं और युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं. इस बीच यूपी Tak के साथ खास बातचीत में सिकेरा ने उन टिप्स के बारे में बताया, जिन्हें फॉलो कर अभ्यर्थी UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं.