लेटेस्ट न्यूज़

17 लाख के लॉस में हूं, 500 का सामान 100 में बेच रहा...महाकुंभ आए व्यापारी जय को हुआ भारी नुकसान

महाकुंभ में जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं त्रिवेणी बाजार के व्यापारियों पर मायूसी छाई हुई है. ट्रैफिक डायवर्जन और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण उनकी बिक्री ठप हो गई है, जिससे कई दुकानदार भारी नुकसान झेल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
Google CTA

Mahakumbh News: महाकुंभ में जहां आस्था की लहर उमड़ रही है, वहीं त्रिवेणी बाजार के व्यापारियों पर मायूसी की छाया पड़ गई है. श्रद्धालुओं की भीड़ तो है, लेकिन ग्राहक नहीं, जिससे पॉश मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन की अव्यवस्था और अनावश्यक ट्रैफिक डायवर्जन ने उनके कारोबार की कमर तोड़ दी है. कई व्यापारियों ने नुकसान से तंग आकर दुकानें समेट लीं, जबकि कुछ यूपी Tak के कैमरे के सामने अपने आंसू नहीं रोक सके. उन्होंने महाकुंभ में शानदार बिक्री की उम्मीद से निवेश किया था, लेकिन प्रशासनिक फैसलों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया.