UPTak Baithak Logo

UP Weather: दिसंबर के महीने में इस बार UP में कैसी पड़ेगी ठंड? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते तीन से चार दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, जो आज यानी शनिवार (2 दिसंबर) को थम सकता है…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते तीन से चार दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, जो आज यानी शनिवार (2 दिसंबर) को थम सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, शनिवार से सूबे में बारिश नहीं देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी. इसका कारण है कि पहाड़ों में अभी तक बर्फबारी शुरू नहीं हुई है. साथ ही पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की कंटीन्यूटी भी नहीं बन पाई है.