हापुड़ की बहू अनामिका उर्फ नेहा ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल में ही किया सन्न कर देने वाला ये कांड, गईं जेल
UP News: हापुड़ के एक घर में चोरी हुई. घर की बहू ने जो बताया कि 2 लोग एलआईसी एजेंट बनकर आए और उसे बेहोश कर घर में चोरी की. मगर पुलिस जांच में जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 7 जून के दिन एक घर में चोरी की घटना हुई. पीड़ित परिवार ने बताया कि 2 लोग एलआईसी एजेंट बनकर घर में घुसे. दोनों ने घर में मौजूद बहू अनामिका और बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघाया और घर में लाखों की चोरी को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अब पुलिस ने इस चोरी की वारदात को सनसनीखेज खुलासा किया है.