'मुझे सिर्फ आधी सैलरी दो...' यूपी के इस IAS अफसर ने अपने ही पैसे कम करने के लिए योगी सरकार को लिख दिया लेटर
जालौन में तैनात आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर केवल आधी सैलरी लेने की इच्छा जताई है. उनका कहना है कि उन्हें रोजाना करीब चार घंटे ही काम मिलता है, इसलिए बिना पर्याप्त कार्य के पूरा वेतन लेना नैतिक रूप से उचित नहीं है.
ADVERTISEMENT

IAS Rinku Singh: अपनी बेबाक शैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाने वाले आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सरकार को एक हैरान करने वाली चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने न सिर्फ यूपी की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति पर गंभीर सवाल उठाए हैं, बल्कि एक ऐसी अनोखी मांग रख दी है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है.
