लेटेस्ट न्यूज़

बांदा से लेकर आजमगढ़ तक इन जिलों में 18-19 अगस्त को होगी झमाझम बारिश! देखें लिस्ट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है, लकिन उमस ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है, लकिन उमस ने लोगों की परेशानी में इजाफा किया है. अब लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने ट्वीट कर बताया है कि सूबे में 18 और 19 अगस्त को कैसा मौसम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 अगस्त को बांदा-प्रयागराज और इसके आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं.

किन जिलों में होगी मध्यम से भारी बारिश?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 18 और 19 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज और इसके आसपास के क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश होने की संभवना है.

इन जिलों में गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग ने बताया है कि अमेठी, बांदा, आजमगढ़, चंदौली, फतेहपुर, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभवना है.

आकाशीय बिजली गिरने पर क्या न करें?

  1. घर में रहें, खिड़खियां-दरवाजे बंद रखें और संभव हो तो यात्रा करने से बचें.
  2. सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों.
  3. कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवार का सहारा न लें.
  4. बिजली के उपकरणों को अनप्लग न करें
  5. जहां पानी ज्यादा हो, वहां न जाएं.
  6. उन सभी वस्तुओं से दूर रहें, जो बिजली का संचानल नहीं करती हैं.
  7. सावधानी से वाहन चलाएं.