लेटेस्ट न्यूज़

यूपी MLC चुनाव नतीजों के बाद सपा सांसद सनातन पांडे ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- 'डीप्टी सीएम समझ गए SP की बनने जा रही सरकार'

उत्तर प्रदेश में MLC शिक्षक और स्नातक चुनाव के नतीजों के बाद सपा सांसद सनातन पांडे ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि केशव मौर्य ने अप्रत्यक्ष रूप से 2027 में सपा की सरकार बनने की बात स्वीकार कर ली है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में MLC शिक्षक और स्नातक चुनाव के नतीजे आने के बाद सपा सांसद सनातन पांडे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि केशव मौर्य ने भी अप्रत्यक्ष रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कहा वो हमारे बड़े भाई हैं और परिवार में सभी लोग एक जैसे नहीं होते हैं. 

केशव मौर्य ने कही सही बात

सपा सांसद सनातन पांडे ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान पर कहा है कि, 'मैं उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने कम से कम उपमुख्यमंत्री रहते हुए सही बात कही है. उनका इशारा किस ओर है, यह सब समझ रहे हैं. उन्होंने एक तरह से स्पष्ट कर दिया है कि यूपी में सपा की सरकार बन रही है.' पांडे ने आगे कहा कि केशव मौर्य यह कहना चाहते हैं कि बीजेपी सपा को लेकर जो आकलन लगा रही थी, चुनाव नतीजों ने उसके विपरीत मुहर लगाई है. सांसद ने दावा किया है कि डिप्टी सीएम ने मान लिया है कि जो काम बीजेपी नहीं कर पाई, वह अब सपा करने जा रही है.

कांग्रेस हमारा बड़ा भाई है

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग पर सपा सांसद ने कहा, 'कांग्रेस हमारे लिए बड़े भाई के रूप में है. एक परिवार में सभी लोग एक समान नहीं होते हैं, लेकिन जब सब मिलजुल कर आगे बढ़ते हैं, तभी परिवार आगे बढ़ता है.' उन्होंने कहा है कि सीट शेयरिंग को अलग-अलग नजरिए से नहीं देखना चाहिए, यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है और सपा ने हमेशा सहयोगियों को सम्मान देने का काम किया है.

बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

ईवीएम के मुद्दे पर बोलते हुए सनातन पांडे ने कहा कि आज देश की आवाम चाह रही है कि चुनाव बैलट पेपर पर हों. उन्होंने कहा, 'ईवीएम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. अगर बीजेपी को जनता पर सच में विश्वास है, तो वह पूरे चुनाव को बैलट पेपर पर कराकर दिखाए.'

यह भी पढ़ें: दूसरों का भविष्य बताने वाले आचार्य इंदु प्रकाश की पत्नी हार गईं MLC चुनाव, 300 वोट भी नहीं मिले!