लेटेस्ट न्यूज़

पहले नाबालिग बेटे की तय कराई शादी फिर होने वाली बहू से ससुर ने खुद कर लिया निकाह, सास ने सुनाई ये कहानी

रामपुर के बांसनगली गांव में ससुर बेटे के निकाह से पहले ही बहू को भगा ले गया और उससे शादी भी कर ली. इस कहानी में हैं कई ट्विस्ट, सब को जानिए.

ADVERTISEMENT

Rampur News
Rampur News
social share
Google CTA

Rampur Sasur and Bahu News: बीते दिनों यूपी के अलीगढ़ से खबर सामने आई थी कि यहां बेटी की शादी से पहले ही सास, दामाद संग फरार हो गई थी. इस मामले में तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब इसी का उल्टा मामला रामपुर जिले से सामने आया है. बता दें कि रामपुर के बांसनगली गांव में ससुर बेटे के निकाह से पहले ही बहू को भगा ले गया और उससे शादी भी कर ली. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हर कोई हैरान है.