लेटेस्ट न्यूज़

चाहता था बेटी का शरीर कुछ देर और घर में रहे…श्रेया यादव के पिता ने कही रुलाने वाली बात

आयुष अग्रवाल

UP News: दिल्ली कोचिंग कांड में उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव की भी मौत हुई है. आज परिवार ने भारी मन के साथ अपनी होनहार बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया है. इस दौरान श्रेया के पिता और परिवार का हाल देखकर हर कोई भावुक हो रहा था.

ADVERTISEMENT

Shreya Yadav
Shreya Yadav
social share

UP News: श्मशान में गंगा किनारे जल रही 25 साल की होनहार श्रेया की चिता और सामने बैठा श्रेया यादव का परिवार…ये नजारा देख अंबेडकर नगर जिले में श्रेया के पैतृक गांव स्थित श्मशान में मौजूद हर कोई भावुक हो गया. जिस बेटी को पिता ने पाल-पोस कर बड़ा किया, उसके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया, वह खामोश होकर अपनी उसी बेटी की चिता को जलते हुए देख रहे थे. वहां श्रेया का भाई अभिषेक भी था, जो बहन के साथ बचपन में बिताए पलों को याद कर अंदर ही अंदर रो रहा था. पिता-बेटे के चेहरे पर जो सन्नाटा दिख रहा था, उस देख उनके अंदर चल रहे दुख के चित्कारों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था. बराबर में श्रेया के वह चाचा भी थे, जिन्होंने अपनी भतीजी का एडमिशन खुद दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के RAU'S IAS स्टडी सेंटर में करवाया था और वह लोकल गार्जियन बनकर दिल्ली में श्रेया का ख्याल रख रहे थे. मगर जब काल आया तो कोई कुछ नहीं कर सका.

यह भी पढ़ें...