Fact Check: क्या पीएम मोदी ने मंत्रियों संग सुना प्रेमानंद महाराज का प्रवचन? जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारी वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते हुए नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारी वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते हुए नजर आ रहे हैं. वारयल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मीटिंग रूम में बड़ी स्क्रीन पर प्रेमानंद महाराज अपना प्रवचन दे रहे हैं, जिसे पीएम मोदी समेत अन्य मौजूद लोग बेहद ध्यान से सुन रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ लोग कैप्शन में लिख रहे हैं, “वीडियो को पूरा सुनें व देशहित में शेयर करें और महाराज श्री के मुख से निकले वचनों पर ध्यान देने की आवश्यकता है! मोदी जी समेत सब सुन रहें है जय श्री राम.” अब सवाल उठता है कि क्या सच में पीएम मोदी ने प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुना? खबर में आगे जानें पूरी हकीकत.